British PM Johnson isolation on contact with positive person, 1 million new cases in a week in US | पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने पर ब्रिटिश PM जॉनसन आइसोलेशन में, US में एक हफ्ते में 10 लाख नए केस
- Hindi News
- International
- British PM Johnson Isolation On Contact With Positive Person, 1 Million New Cases In A Week In US
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वॉशिंगटन/लंदन/पेरिस2 महीने पहले
डाउनिंग स्ट्रीट से निकलते जॉनसन की यह फोटो 8 नवंबर की है। प्रधानमंत्री के स्पोक्सपर्सन ने कहा है कि उन्होंने टेस्ट करा लिया है।
दुनिया में कोरोना की स्थिति अभी भी बेकाबू है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (56) ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। रविवार को वे एक पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए थे। डाउनिंग स्ट्रीट के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक, प्रधानमंत्री घर (10, डाउनिंग स्ट्रीट) से काम जारी रखेंगे। इससे पहले जॉनसन संक्रमित होने पर 3 दिन हॉस्पिटल में रहे थे। इस बीच अमेरिका में पिछले हफ्ते 10 लाख नए केस आए। यहां संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख के पार हो गई है।
www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक, दुनिया में 5 करोड़ 48 लाख 17 हजार 231 लोग संक्रमित हैं। 13 लाख 24 हजार 461 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 81 लाख 38 हजार 525 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 11,366,503 | 251,836 | 6,935,630 |
भारत | 8,845,617 | 130,109 | 8,249,579 |
ब्राजील | 5,863,093 | 165,811 | 5,291,511 |
फ्रांस | 1,981,827 | 44,548 | 139,810 |
रूस | 1,925,825 | 33,186 | 1,439,985 |
स्पेन | 1,492,608 | 40,769 | उपलब्ध नहीं |
यूके | 1,369,318 | 51,934 | उपलब्ध नहीं |
अर्जेंटीना | 1,310,491 | 35,436 | 1,129,102 |
कोलंबिया | 1,198,746 | 34,031 | 1,104,956 |
इटली | 1,178,529 | 45,229 | 420,810 |
अमेरिका में अजब स्थिति
अमेरिका में चुनाव हो चुके हैं। डेमोक्रेट जो बाइडेन अब प्रेसिडेंट इलेक्ट हैं। 20 जनवरी को वे सत्ता संभाल लेंगे। पर स्थिति अभी भी ठीक नहीं है। ट्रम्प सत्ता हस्तांतरण के लिए तैयार नहीं हैं। सोमवार को उन्होंने ट्वीट किया कि मैं जीत गया हूं। इस उहापोह के चलते कोरोना रोकथाम के उपायों पर असर पड़ा है। बाइडेन के चीफ ऑफ स्टाफ रॉन क्लेन का कहना है कि बिना रुकावट के सत्ता हस्तांतरण होना जरूरी है, कोरोना की भयावहता को कम किया जा सके।
चीन में फुटकर बिक्री बढ़ी
चीन में खुदरा बिक्री में अक्टूबर में सुधार देखा गया। कोरोना के दौरान इसमें गिरावट देखी गई थी। महामारी रोकथाम के प्रयासों के चलते खुदरा बिक्री में अक्टूबर में 4.3% की बढ़ोतरी देखी गई। सरकार ने कहा कि अमेरिका और यूरोप के कई देश महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं, ऐसे में ग्लोबल इकोनॉमी ठप पड़ गई है। संतोष की बात है कि चीन रिकवरी कर रहा है।
जापान में दूसरी लहर का खतरा

जापान में कोरोना की दूसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। रोकथाम को लेकर कई तरह की ऐहतियात बरती जा रही है। इसी को लेकर एक स्पोर्ट्स शॉप पर खास रोबोट रखा गया है, जो यह देखेगा कि ग्राहकों ने मास्क लगाया है या नहीं।
अल्जीरिया में नए प्रतिबंध

अल-फलाह मस्जिद में नमाज के लिए जुटे लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं।
उत्तरी अफ्रीका के देश अल्जीरिया ने रविवार को नए प्रतिबंध लगाए हैं। देश में मामले बढ़ रहे हैं, लिहाजा स्पोर्ट्स सेंटर्स, सांस्कृतिक केंद्रों और समुद्र तटों को बंद कर दिया गया है। नए नियम के तहत, देश के ज्यादातर हिस्सों में रात में कर्फ्यू रहेगा।
मंगोलिया में पूरे देश में लॉकडाउन
पूरी दुनिया कोरोना से परेशान है, लेकिन एशिया का मंगोलिया इससे अछूता सा है। बीते हफ्ते यहां कोरोना का पहला मामला सामने आया था। यहां एक ट्रांसपोर्ट ड्राइवर की पत्नी संक्रमित हुई थी। अब सरकार ने ऐहतियातन 1 दिसंबर तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। रविवार तक देश में 428 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।