Coronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases | वायरस का नया स्ट्रेन ब्रिटेन से बाहर भी फैला; जापान में पांच, स्पेन में चार और फ्रांस में एक केस मिला
- Hindi News
- International
- Coronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वॉशिंगटनएक महीने पहले
- दुनिया में अब तक 8.02 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 17.59 लाख मौतें हो चुकीं, 5.65 करोड़ स्वस्थ
- अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 1.92 करोड़ से ज्यादा, अब तक 3.38 लाख लोगों ने गंवाई जान
ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित मरीज दूसरे देशों में भी सामने आने लगे हैं। जापान और फ्रांस के बाद स्पेन में भी शनिवार को इसके चार मरीज मिले। ये सभी मैड्रिड के रहने वाले हैं और हाल में ब्रिटेन से लौटे हैं। हालांकि, इनकी हालत बहुत गंभीर नहीं है।
अधिकारियों ने कहा कि नया स्ट्रेन मिलने का स्पेन में यह पहला मामला है। हम जानते हैं कि यह ज्यादा तेजी से फैलता है, लेकिन इससे बहुत गंभीर समस्या नहीं होती। इससे पहले जापान में पांच और फ्रांस में एक मामले की पुष्टि हुई थी।
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8.02 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 65 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17 लाख 59 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
रूस में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी मिलेगी स्पूतनिक V
रूस ने शनिवार को बुजुर्गों लिए भी अपनी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक V को हरी झंडी दे दी है। अब 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी यह वैक्सीन लगाई जा सकेगी। यह जानकारी रूसी न्यूज एजेंसी ने हेल्थ मिनिस्ट्री के हवाले से दी।
जापान और फ्रांस में नई दिक्कत
ब्रिटेन में साउथ अफ्रीका में कोविड-19 के दो नए वैरिएंट पाए गए हैं। साउथ अफ्रीका ने कहा है कि उसके यहां पाया गया वैरिएंट ब्रिटेन में पाए गए वैरिएंट से अलग है। अब नई दिक्कत खड़ी हो गई है। ब्रिटेन में पाए गए वैरिएंट का प्रसार होने लगा है।
‘द गार्डियन’ के मुताबिक, जापान में इस वैरिएंट के लक्षणों वाले पांच मरीज जापान जबकि एक फ्रांस में पाया गया है। इन सभी को सख्त निगरानी में रखा गया है। खास बात यह है कि जापान में जिन पांच लोगों में नया वैरिएंट पाया गया है, वे सभी पिछले हफ्ते ब्रिटेन से लौटे हैं। अब हेल्थ डिपार्टमेंट इनके कॉन्टैक्ट्स से संपर्क कर रहा है। लेबनान और ऑस्ट्रेलिया में भी इसके मरीज मिल चुके हैं।
रूस नए वैरिएंट सामने आने के बाद सतर्क हो गया है। यहां सरकार ने ब्रिटेन से आने और वहां जाने वाली फ्लाइट्स पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। पुतिन सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट ने एक बयान में कहा- हम किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते। स्थानीय संक्रमण को काबू करने के तमाम उपाय किए गए हैं और इसका काफी फायदा भी हुआ है।

शुक्रवार को टोक्यो के शिंजूकू मार्केट प्लेस में मौजूद लोग। ब्रिटेन में पाए गए नए वैरिएंट के पांच मरीज जापान में भी मिल गए हैं। इन सभी को हेल्थ ऑफिशियल्स की निगरानी में रखा गया है।
ब्रिटेन में दवा पर रिसर्च
ब्रिटेन के साइंटिस्ट्स एक नई दवा पर काम कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना संक्रमण को रोका जा सकेगा। हालांकि, ‘द हेल्थ’ मैगजीन ने अपनी एक अलग रिपोर्ट में कहा है कि इस ड्रग यानी दवा का इस्तेमाल संक्रमित व्यक्ति को ठीक करने में किया जाएगा। ब्रिटेन सरकार या हेल्थ डिपार्टमेंट ने फिलहाल तस्वीर साफ नहीं की है। माना जा रहा है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक इस नए ड्रग पर रिसर्च कर रहे हैं।
सऊदी प्रिंस ने भी वैक्सीनेशन कराया
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शुक्रवार को राजधानी रियाद में वैक्सीन लगवाई। इसके फोटोज भी जारी किए गए। हेल्थ मिनिस्टर ताफिक अल रेबिया ने कहा- हम क्राउन प्रिंस का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने गंभीरता का परिचय दिया है और यह देश के नागरिकों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेगा। सऊदी सरकार नागरिकों से अपील करती है कि वे इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराएं।

शुक्रवार को रियाद में वैक्सीनेशन कराते सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान।

शुक्रवार को लंदन के एक हॉस्पिटल में मरीज को वेंटिलेटर पर शिफ्ट करता हेल्थ स्टाफ।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 19,210,166 | 338,263 | 11,257,711 |
भारत | 10,169,818 | 147,379 | 9,739,382 |
ब्राजील | 7,448,560 | 190,515 | 6,459,335 |
रूस | 2,992,706 | 53,659 | 2,398,254 |
फ्रांस | 2,547,771 | 62,427 | 189,445 |
यूके | 2,221,312 | 70,195 | N/A |
तुर्की | 2,118,255 | 19,371 | 1,970,803 |
इटली | 2,009,317 | 70,900 | 1,344,785 |
स्पेन | 1,869,610 | 49,824 | N/A |
जर्मनी | 1,624,998 | 29,792 | 1,206,200 |
(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)