A Video of elephant being hit at rejuvenation camp in Tamil nadu goes viral | रिजुवेनेशन कैंप में पेड़ से बंधे हाथी को महावतों ने बेरहमी से पीटा, विजिटर ने वीडियो बनाया
- Hindi News
- National
- A Video Of Elephant Being Hit At Rejuvenation Camp In Tamil Nadu Goes Viral
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोयंबटूर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हाथी के साथ क्रूरता का वीडियो सामने आया है। इसमें 2 महावत उसे लकड़ी से मार रहे हैं।
तमिलनाडु में एक हाथी से बेरहमी का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक रिजुवेनेशन कैंप का है। इसमें दिख रहा है कि 2 लोग पेड़ से बंधे हाथी के पैरों पर लकड़ी से बुरी तरह मार रहे हैं। दोनों आरोपी महावत बताए जा रहे हैं। इस घटना का एक विजिटर ने वीडियो बना लिया। यह कैंप कोयंबटूर से करीब 50 किलोमीटर दूर ठेक्कमपट्टी में लगा है।
वीडियो सामने आने के बाद वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो बनाने वाले शख्स के मुताबिक, यह हाथी बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। महावत उसे पीट रहे थे, तब वह दर्द से बुरी तरह कराह रहा था। हाथी को श्रीविल्लिपुथुर मंदिर का बताया जा रहा है।
48 दिन का यह कैंप हिंदू रिलीजस एंड चैरिटेबल एंडोमेंट्स लगाता है। इस मसले पर संस्था के अधिकारियों का कहना है कि हमने वीडियो देखा है। जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा।
हर साल लगाया जाता है कैंप
ठेक्कमपट्टी में हर साल हाथियों के लिए यह कैंप लगाया जाता है। इसमें उनकी खास देखभाल की जाती है। बीमारी या जख्म होने पर उनका इलाज किया जाता। उन्हें सेहतमंद खाना दिया जाता है, ताकि उनका मोटापा काबू में आ सके।
हाथियों के लिए महावत, केयरटेकर, शिविर से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के रहने के साथ सभी जरूरी इंतजाम होते हैं। प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की पहल पर 2003 में नीलगिरि के मदुमलाई में इस तरह के कैंप की शुरुआत हुई थी। 2012 से इसकी जगह बदलकर मेट्टूपालयम कर दी गई। यह इलाका ठेक्कमपट्टी में आता है।